[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिंचा गेस्ट हाउस-गांधी चौक सड़क पर गड्ढे:15 दिन में 5 बाइक सवार गिरे, 3 लोग हुए चोटिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पिंचा गेस्ट हाउस-गांधी चौक सड़क पर गड्ढे:15 दिन में 5 बाइक सवार गिरे, 3 लोग हुए चोटिल

पिंचा गेस्ट हाउस-गांधी चौक सड़क पर गड्ढे:15 दिन में 5 बाइक सवार गिरे, 3 लोग हुए चोटिल

सरदारशहर : सरदारशहर में पिंचा गेस्ट हाउस से गांधी चौक तक की मुख्य सड़क पर बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों में इन गड्ढों के कारण पांच से अधिक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर चुके हैं, जिनमें से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह सड़क शहर के मुख्य बाजार को जोड़ती है, जिस पर दिनभर हजारों वाहनों का दबाव रहता है। सड़क के बीचों-बीच गड्ढे होने से ऑटो और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से मुश्किल होती है।

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों का आरोप है कि नगर परिषद बार-बार शिकायत के बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन गड्ढों को नहीं भरा गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, नगर परिषद के निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी ने बताया कि वे शहर में बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि टूटी हुई सड़कों और गड्ढों को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

कर्मचारी को मौके पर भेजा-नगर परिषद आयुक्त

नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि पिंचा गेस्ट हाउस से गांधी चौक मार्ग पर गड्ढों की सूचना मिलते ही संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है।

आयुक्त डूडी ने आगे बताया कि नगर परिषद क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों का सर्वे करवाकर गड्ढे भरने का काम शुरू किया जाएगा। उनका प्रयास है कि शहर की सड़कों से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान हो और इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles