सीकर में महिलाएं बोलीं- मकान टूटे तो सुसाइड को मजबूर:पुरोहितों की ढाणी के लोगों ने जताया विरोध, सड़क की चौड़ाई 30 फीट ही रखने की मांग
सीकर में महिलाएं बोलीं- मकान टूटे तो सुसाइड को मजबूर:पुरोहितों की ढाणी के लोगों ने जताया विरोध, सड़क की चौड़ाई 30 फीट ही रखने की मांग
सीकर : सीकर में कई कॉलोनियों में नगर परिषद की ओर से सड़क चौड़ी करने में मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इस पर पीड़ित महिलाएं बोलीं- मकान टूटे तो हम बच्चों के साथ सुसाइड को मजबूर होंंगे।
सीकर शहर के पुरोहितजी की ढाणी, बसंत विहार व रामपुरा रोड को 40 फीट और 60 फीट करना प्रस्तावित है। इसे लेकर नगर परिषद ने पिछले दिनों अतिक्रमण पर मार्किंग की है। वहीं प्रशासन के फैसले का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। पुरोहितों की ढाणी के लोगों ने सोमवार को नगर परिषद अधिकारियों और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क की चौड़ाई 30 फीट ही रखने की मांग की है।
प्रभावित लोगों ने कहा- सड़क की चौड़ाई बढ़ने से कई मकान व दुकानें पूरी तरह से टूट जाएंगी। इससे कई परिवार बेघर हो जाएंगे। स्थानीय लोगों ने मांगें नहीं मानने पर बड़े आंदोलन तक की चेतावनी दी है।
सड़क 40 फीट चौड़ी करने का नोटिफिकेशन जारी
सीकर शहर के पुलिस लाइन से राधाकिशनपुरा होते हुए जयपुर-झुंझुनूं बाइपास तक प्रस्तावित 40 फीट सड़क चौड़ी की जाएगी। लोगों ने इसे संशोधित कर 30 फीट ही रखने की मांग की। स्थानीय ग्रामीण सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट और नगर परिषद पहुंचे। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों को मांगों से अवगत करवाया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा।
लोगों ने बताया- शहर के पुलिस लाइन तिराहे से राधाकिशनपुरा होते हुए जयपुर-झुंझुनूं बाइपास से जुड़ने वाली सड़क को 40 फीट चौड़ी करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सड़क चौड़ाई 40 फीट करने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।


लोग बोले- मकान पूरी तरह हो जाएंगे ध्वस्त
स्थानीय लोगों ने कहा- यह रोड राष्ट्रीय राजमार्ग या राज्य राजमार्ग नहीं है। ये रोड एक रेजिडेंशियल कॉलोनी रोड के हिसाब से काम आती है। साथ ही इस सड़क पर हैवी कमर्शियल ट्रैफिक, ट्रक या इंडस्ट्रियल ट्रैफिक का दबाव भी नहीं है। प्रशासन के इस सड़क को 40 फीट चौड़ाई करने से इलाके के कई परिवारों के पक्के मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएंगे। वहीं कई लोगों के आधे मकान टूट जाएंगे। ऐसे में प्रभावी परिवारों के पास अन्य कोई वैकल्पिक आवास नहीं होने से वे बेघर हो जाएंगे।
लोगों ने कहा- इससे गरीब परिवारों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। महिलाएं बोलीं- अगर अधिकारियों ने बात नहीं मानी तो घर-दुकान की बजाय जान देने पर मजबूर होना पड़ेगा।
सड़क 30 फीट रखने की मांग
स्थानीय लोगों ने कहा- वर्षों से बसे मोहल्ले का अस्तित्व भी प्रभावित होगा। मानवीय, सामाजिक, तकनीकी व कानूनी दृष्टिकोण से विचार करते हुए प्रस्तावित 40 फीट सड़क को कम कर 30 फीट किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को ज्यादा नुकसान नहीं हो।
साथ ही स्थानीय लोगों के आवास, आजीविका व सामाजिक संरचना की भी रक्षा हो सकेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र शर्मा, चंचल सैनी, सत्यनारायण सैनी, गिरधारी लाल शर्मा, पूर्व पार्षद सतीश सैनी, कुलदीप जोशी, रूपनारायण शर्मा, मंजू शर्मा, द्रोपदी देवी, कृष्णा सैनी, विमला जांगिड़, राजू शर्मा, शारदा देवी, सुनीता देवी समेत काफी लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128147


