सीकर में शादी के गार्डन में लगी भीषण आग:30 फीट ऊंची लपटें उठीं, स्टेज जला; आधा किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं
सीकर में शादी के गार्डन में लगी भीषण आग:30 फीट ऊंची लपटें उठीं, स्टेज जला; आधा किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर के फतेहपुर रोड पर स्थित मदनी महल मैरिज गार्डन में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से 20 से 30 फीट ऊंची लपटें उठी। स्थानीय टैंकरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह से स्टेज सहित लाखों रुपए का माल जल गया।

पानी के टैंकर की मदद से काबू पाया
जानकारी के मुताबिक आज मदनी महल से लोगों को काला धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो स्टेज और उसके आसपास के एरिया में आग लगी हुई थी। ऐसे में वहां नजदीक ही खड़े पानी के टैंकरों को बुलाया गया। इसके बाद करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।

अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन आग लगने की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह से लकड़ी और अन्य प्लास्टिक आइटम से बना स्टेज पूरी तरह से जल गया। इसके अलावा टेंट का अन्य सामान भी आग की चपेट में आने से जल गया।
आग एक बार इतनी ज्यादा तेज हुई कि करीब आधा किलोमीटर दूर से आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा रहा था। गनीमत रही कि आज यहां पर कोई बुकिंग नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056360


