नीमकाथाना में कांग्रेस के विधि विभाग की बैठक:कुलदीप पूनिया ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर, विधायक आवास पर हुआ स्वागत
नीमकाथाना में कांग्रेस के विधि विभाग की बैठक:कुलदीप पूनिया ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर, विधायक आवास पर हुआ स्वागत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजस्थान कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप पुनिया ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विधायक आवास पर किया स्वागत
कुलदीप पुनिया के नीमकाथाना स्थित विधायक आवास पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विभाग के नीमकाथाना जिलाध्यक्ष जसवंत मीणा और उनकी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया।
पूनिया बोले-पूर्ववर्ती सरकार में हुए थे विकास कार्य
बैठक को संबोधित करते हुए कुलदीप पुनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले कार्यकाल में जनहित में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए थे। वहीं, उन्होंने वर्तमान सरकार पर दमनकारी नीतियों और राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूनिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जसवंत मीणा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल सैनी, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सैनी, बार संघ सचिव गिरधारीलाल सैनी, नरेन्द्र कुमार सैनी, मनोहरलाल सैनी, मुरारीलाल बंजारा, सुनील डंडिया, महेश गुर्जर, श्रीराम गुर्जर और अनिल काजला सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056360


