गौरव सेनानी समारोह:सीएम ने कहा- सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे आजीवन राष्ट्र और समाज हित के काम करते हैं
गौरव सेनानी समारोह:सीएम ने कहा- सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे आजीवन राष्ट्र और समाज हित के काम करते हैं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धान मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित भाजपा के कई प्रदेश प्रभारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ जिले में 1008 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लाडो प्रोत्साहन योजना के पोर्टल का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवताः’ श्लोक का वर्णन करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को शिक्षित करने, उत्तम स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित है। चूरू जिला मुख्यालय के स्टेडियम में रविवार को सप्त शक्ति कमान की रणबांकुरा डिवीजन की ओर से गौरव सेनानी समारोह में एक्स-सर्विसमैन रैली का आयोजन हुआ। इसमें जिले के 8 तहसीलों के करीब 10 हजार पूर्व सैनिक, वीर नारी एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे आजीवन देश और समाजहित के काम करते हैं। सीएम ने कहा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को एक ही छत के नीचे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, युद्ध स्मारक, सैनिक कैंटीन, स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन बना रही है। पहले चरण में 36 करोड़ से झुंझुनूं, जोधपुर, टोंक, शेरगढ़ ऐसे कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने चूरू के जिला खेल स्टेडियम का नाम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत साहस का प्रदर्शन करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056010


