[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगोठ गांव में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, सीसीटीवी में कैद; ग्रामीणों में डर का माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

भगोठ गांव में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, सीसीटीवी में कैद; ग्रामीणों में डर का माहौल

भगोठ गांव में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, सीसीटीवी में कैद; ग्रामीणों में डर का माहौल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना क्षेत्र में इन दिनों तेंदुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और अब वे शिकार की तलाश में आबादी वाले इलाकों तक पहुंचने लगे हैं। रविवार रात नीमकाथाना के भगोठ गांव में एक घर के बाहर एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार भगोठ गांव के गटवाड़ा जोहड़ा के पास स्थित एक मकान के पीछे की ओर से तीन तेंदुए आए और घर के सामने चहलकदमी करने लगे। एक के बाद एक तीनों तेंदुए घर के सामने से गुजरे और कुछ समय तक वहीं रुके भी रहे। हालांकि शिकार नहीं मिलने पर तीनों वापस खेतों की ओर लौट गए।

घर में रहने वाली विमला देवी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इलाके में तेंदुओं की आवाजाही लगातार देखी जा रही है और दो से तीन बार तेंदुए घर के पास दिखाई दे चुके हैं। कई बार इसकी सूचना वन विभाग को भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने में डर लगता है, क्योंकि घर के बाहर पशु बंधे रहते हैं और उनके शिकार का खतरा बना रहता है।

महिला के अनुसार रविवार रात करीब नौ बजे तीनों तेंदुए घर के बाहर आए और लगभग दस मिनट तक आसपास घूमते रहे। घर के बाहर लगे सुरक्षा कैमरों में तीनों तेंदुए कैद हो गए।

वहीं गांव के ही अंकित चौधरी ने बताया कि उनके घर के सामने खेत हैं और खेतों के पास ही वन क्षेत्र की जमीन है। जंगल में तेंदुओं की संख्या अधिक होने के कारण वे शिकार की तलाश में गांव की ओर आ जाते हैं।

इसी गांव के नाका वाला बालाजी मंदिर के पास रविवार रात एक तेंदुआ अचानक एक कार के सामने भी आ गया। कार चालक ने इसका वीडियो भी बनाया। चालक द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने पर तेंदुआ वहां से उठकर पहाड़ी की ओर जंगल में चला गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके का जायजा लिया। फिलहाल वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है तथा टीम तेंदुओं के पैरों के निशान की जांच कर रही है।

Related Articles