[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, एक की मौत:मौसी के घर जा रहा था युवक, ड्राइवर मौके से फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, एक की मौत:मौसी के घर जा रहा था युवक, ड्राइवर मौके से फरार

श्रीमाधोपुर में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर, एक की मौत:मौसी के घर जा रहा था युवक, ड्राइवर मौके से फरार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर कस्बे के बाईपास रोड पर रविवार को एक सड़क हादसे में 24 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सामने हुआ। जहां एक बाइक और स्कॉर्पियों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। मृतक की पहचान सीमारला जागीर निवासी राकेश मीणा (24) के रूप में हुई है।

स्कॉर्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

श्रीमाधोपुर थाने के एएसआई गिरधारीलाल ने बताया-बाइक सवार राकेश मीणा बाईपास से खंडेला रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप के आगे उसकी स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियों के नीचे आ गई। साथ ही स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दोनो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दोनो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। शव को राजकीय सीएचसी श्रीमाधोपुर ले जाया गया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस फरार स्कॉर्पियो ड्राइवर की तलाश जारी है।

उदयपुरवाटी में मौसी के घर जा रहा था

परिजनों ने बताया कि राकेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन कर रहा था। वह बाइक से उदयपुरवाटी अपनी मौसी के घर जा रहा था, तभी श्रीमाधोपुर में यह हादसा हो गया।

Related Articles