[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जन्मदिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जन्मदिन

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया जन्मदिन

सीकर : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के पावन अवसर पर रविवार को पंचमुखी बालाजी मंदिर, सांवली रोड़, सीकर में सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम नीलम मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में प्रार्थना करते हुए आदरणीय वसुंधरा राजे जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामना की। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर प्रांगण में आरती की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में अंजीर का पौधा भी लगाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि आदरणीय वसुंधरा राजे जी का नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Related Articles