[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में होली–ईद स्नेह मिलन, रोजा इफ्तार में उमड़ा सौहार्द का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में होली–ईद स्नेह मिलन, रोजा इफ्तार में उमड़ा सौहार्द का संदेश

निराधनूं में होली–ईद स्नेह मिलन, रोजा इफ्तार में उमड़ा सौहार्द का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : कस्बे में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए रविवार को किसान संघर्ष कमेटी के तत्वावधान में वार्ड संख्या 4 में होली व ईद स्नेह मिलन कार्यक्रम तथा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोजेदारों सहित कस्बे के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। हाफिज मोहम्मद अनिस खान के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में कमेटी सदस्यों व उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली और ईद की शुभकामनाएं व मुबारकबाद दी। रोजेदारों ने इफ्तार के साथ रोजा खोला और देश व प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

इस अवसर पर कमेटी सदस्य हरिराम महला ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह परंपरा दर्शाती है कि लोग धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर साझा उत्सवों का जश्न मनाते हैं, जो भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को और मजबूत बनाती है। कार्यक्रम में मुबारिक खान, करणी राम रेप्सवाल, नंदलाल सामरिया, रामलाल सामरिया, बलबीर गुरी, केशरदेव दादरवाल, असगर खान डिलर, जगदीश चाहर, ओमप्रकाश दादरवाल, मुरारी लाल सामरिया, शीशपाल मंडार, रामकुमार शरवा, सुरेंद्र सिंह शेखावत, रत्न सिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह खींचड़, हरलाल महला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles