निराधनूं स्कूल में 22 छात्राओं को साइकिलें वितरित
निराधनूं स्कूल में 22 छात्राओं को साइकिलें वितरित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
निराधनूं : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निराधनूं में शनिवार को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री बालिका साइकिल वितरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस दौरान कक्षा 9वीं की कुल 22 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि कई छात्राओं को दूर से विद्यालय आना पड़ता है, ऐसे में साइकिल मिलने से उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और वे समय पर व सुरक्षित स्कूल पहुंच सकेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की यह पहल बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, स्कूल छोड़ने की दर को कम करने तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे और छात्राओं को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056125


