पशु चिकित्सालय क्रमोन्नति पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार खिचड़ का स्वागत
पशु चिकित्सालय क्रमोन्नति पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार खिचड़ का स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
शेखसर : ग्राम शेखसर में राज्य बजट में पशु चिकित्सालय को क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर शेखसर व कुमास के ग्रामीणों ने पूर्व सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ का माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पंचायत के किसान व पशुपालकों ने बताया कि पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नत होने से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इसे शेखसर पंचायत के लिए बड़ी सौगात बताते हुए पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमास, सरपंच प्रतिनिधि महेश पुनिया, डॉ. सुरेन्द्र पुनिया, रणधीर डुडी, रामपाल डुडी, विजय कुमार, मांगीलाल भाटिया, अमरसिंह डुडी, सुबेदार सब्बीर खान, तालिब खान, विकास डुडी, सुधीर शेखसरिया, केशरदेव डुडी, कुरड़ाराम, अमित डुडी, आरिफ खान, राजवीर सिंह शेखावत, पवन शेखावत, रामचंद्र सिंह, मान सिंह, चन्द्रपाल सिंह, पवन पुनिया, सुमेर पुनिया, सांवरमल कुमावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056057


