[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला दिवस पर महिला के सम्मान को दर्शाता भाजपा का मंच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला दिवस पर महिला के सम्मान को दर्शाता भाजपा का मंच

महिला दिवस पर महिला के सम्मान को दर्शाता भाजपा का मंच

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  सांसद राहुल कस्वा ने ट्वीट कर कहा की महिला दिवस पर मंच से भाजपा के नेता महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। लेकिन चूरू में आज जो दृश्य सामने आया, उसने भाजपा की असल सोच उजागर कर दी। एक महिला कलाकार से बिना मंच के ज़मीन पर बैठाकर नृत्य करवाया जा रहा है और चारों ओर खड़े भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तमाशा देख रहे हैं। और उस पर पैसे लुटा रहे हैं।

यह दृश्य सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की उस सोच को दर्शाता है जहाँ महिलाओं के सम्मान की बातें केवल भाषणों और नारों तक सीमित हैं। वास्तविकता में महिलाओं को सम्मान देने की संवेदनशीलऔर समझ कहीं दिखाई नहीं देती। महिला दिवस के दिन ऐसा दृश्य बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भाजपा की रीति-नीति तथा महिलाओं के प्रति उनकी छोटी सोच को साफ-साफ दिखाता है। महिलाओं का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि व्यवहार से सिद्ध होता है।

Related Articles