[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कामकाजी महिलाएं देश के विकास की नींव हैं : भंसाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कामकाजी महिलाएं देश के विकास की नींव हैं : भंसाली

कामकाजी महिलाएं देश के विकास की नींव हैं : भंसाली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान 

सरदारशहर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अणुव्रत समिति सरदारशहर की ओर से कानी देवी कोडूराम सेवा संस्थान स्थित मंदबुद्धि महिला आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा शहर की विभिन्न कामकाजी और समाजसेवी महिलाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अणुव्रत समिति की अध्यक्ष सुमन भंसाली ने कहा कि महिलाएं देश और समाज के विकास की मजबूत नींव हैं। वे अपने घर, परिवार और समाज के साथ-साथ देश की बागडोर संभालने में भी पूरी तरह सक्षम हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या जय श्री वर्मा, पंचायत समिति सदस्य सरोज कंवर, शाकम्भरी विद्यापीठ की निदेशक दिव्या गौड़, शर्मिला बरडिया, बिंदु जैन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान समिति की ओर से आश्रम में दैनिक उपयोग की सामग्री भी भेंट की गई।

शाकम्भरी विद्यापीठ परिवार की ओर से सुमन भंसाली का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समिति के भरत गौड़, विमल जम्मड़, शांतिलाल नाहटा, अनिल श्यामसुखा, विजय जैन सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। आश्रम के अध्यक्ष मोहनलाल धेतरवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निराश्रित महिलाओं की सेवा के लिए समाज का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles