[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारी शक्ति का सम्मान: मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नारी शक्ति का सम्मान: मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नारी शक्ति का सम्मान: मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए परिवार की ओर से महिलाओं के अधिकारों तथा समाज में हो रहे अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नारी शक्ति का सम्मान करते हुए महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया गया और उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव संजय सैनी निराधनू ने भी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को समाज की प्राथमिकता बताते हुए सभी से नारी शक्ति के सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए परिवार की जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता आशीवाल, महासचिव माया प्रजापत, सचिव कल्पना कुमावत, मीडिया प्रभारी सुनीता घासल, महामंत्री रितु चौधरी, मंत्री रिंकू कुमावत, सहसंयोजक संजू कुमावत, तहसील प्रभारी रेखा कुमावत, सोनम कुमावत, तनु कुमावत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles