[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरोज वर्मा को नारी गौरव सम्मान मिला:निशुल्क शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सरोज वर्मा को नारी गौरव सम्मान मिला:निशुल्क शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया

सरोज वर्मा को नारी गौरव सम्मान मिला:निशुल्क शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया

खंडेला : रानीपुरा निवासी सरोज वर्मा को जयपुर में नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डॉ. आंबेडकर उत्थान परिषद द्वारा आयोजित छठवें नारी गौरव सम्मान समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। रानीपुरा निवासी सरोज वर्मा पुत्री स्व. रघुवीर प्रसाद वर्मा को ‘एक कदम शिक्षा की ओर’ निशुल्क कोचिंग संस्था, कांसरडा में लगातार चार वर्षों तक बच्चों को मुफ्त पढ़ाने पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यह निशुल्क कोचिंग संस्था 2022 से गांव के सभी बच्चों को लगातार मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य शिक्षा को सभी तक पहुंचाना है। संस्था के अध्यक्ष कालूराम महरड़ा और कोचिंग संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि पूजा वर्मा (कांसरड़ा) और सरोज वर्मा (रानीपुरा) जैसी अध्यापिकाएं निस्वार्थ भाव से इस संस्था में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

Related Articles