पलसाना माताजी मंदिर पाटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा:नौ देवियों की झांकियां और भजन-कीर्तन रहे मुख्य आकर्षण
पलसाना माताजी मंदिर पाटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा:नौ देवियों की झांकियां और भजन-कीर्तन रहे मुख्य आकर्षण
रानौली : कस्बे में रविवार शाम माताजी मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई। रीको औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित इस मंदिर के पाटोत्सव पर आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में नौ देवियों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना किया गया।
यह शोभायात्रा श्रृंगार मार्केट से शुरू होकर रामलीला मैदान, बस स्टैंड और गोवटी रोड सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी। देर शाम यह माताजी मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।
शोभायात्रा में सजी नौ देवियों की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। पाटोत्सव के तहत सोमवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन होगा।
इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, सेडूराम जांगिड़, विक्रमसिंह, जुगल किशोर, लक्ष्मण सिंह, सांवरमल शर्मा, महेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2056241


