50 हजार का इनामी हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार:खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर 21 मामले दर्ज
50 हजार का इनामी हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार:खेतड़ी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर 21 मामले दर्ज
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी हार्डकोर बदमाश सुनील उर्फ अनिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
थानाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि 18 जनवरी को सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत पुलिस ने सुनील उर्फ अनिल के रिहायशी मकान की तलाशी ली थी। इस दौरान उसके निवास स्थान से 28 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। मौके से उसके सहयोगी विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सुनील उर्फ अनिल फरार हो गया था।
फरार होने के बाद खेतड़ी थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। बाद में जयपुर रेंज आईजी ने यह इनाम राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दी थी।
पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। गठित टीम ने अथक प्रयासों के बाद ढाणी लगरिया वाला तन चिरानी निवासी मुख्य इनामी आरोपी सुनील उर्फ अनिल को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से उसके घर से मिले हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई धुडसिंह, कांस्टेबल निवेश, अशोक कुमार और गौतम शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2055066


