[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा से कुम्हार कुमावत समाज का जत्था जयपुर रवाना:सामाजिक अधिकार रैली में शामिल होंगे, प्रमुख मांगें रखेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा से कुम्हार कुमावत समाज का जत्था जयपुर रवाना:सामाजिक अधिकार रैली में शामिल होंगे, प्रमुख मांगें रखेंगे

चिड़ावा से कुम्हार कुमावत समाज का जत्था जयपुर रवाना:सामाजिक अधिकार रैली में शामिल होंगे, प्रमुख मांगें रखेंगे

चिड़ावा : चिड़ावा से कुम्हार कुमावत समाज के प्रतिनिधि और युवा रविवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाली ‘सामाजिक अधिकार रैली/महापंचायत’ में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यह दल राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के तत्वावधान में जयपुर पहुंचा।

महासभा की झुंझुनूं जिला इकाई के नेतृत्व में रवाना हुए इस दल ने समाज की एकता और अधिकारों के लिए नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और ओबीसी आरक्षण वर्गीकरण जैसी प्रमुख मांगों को उठाना है।

रैली के माध्यम से समाज सरकार के सामने अपनी छह प्रमुख मांगें रख रहा है। इनमें ओबीसी आरक्षण का वर्गीकरण, श्रीयादे माटी कला बोर्ड को तकनीकी एवं MSME से जोड़कर विकास सुनिश्चित करना, राजनीतिक दलों में जनसंख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व की मांग, जिला एवं तहसील स्तर पर छात्रावासों के लिए भूमि आवंटन, और किसान आयोग व महिला आयोग जैसे संवैधानिक बोर्डों में समाज की भागीदारी शामिल है।

जयपुर में आयोजित इस महापंचायत में कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणबीर सिंह गंगवा, और उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आर.सी. कुमावत कर रहे हैं।

चिड़ावा से रवाना हुए टीम के सदस्यों ने कहा कि यह महापंचायत समाज के भविष्य की दिशा तय करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयपुर में जुटने वाली भारी भीड़ सरकार को समाज की ताकत का अहसास कराएगी और उनकी मांगों पर विचार करने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles