नवलगढ़ में खांडल विप्र समाज का होली स्नेह सम्मेलन:फूलों की होली खेली और एकजुटता का संदेश दिया
नवलगढ़ में खांडल विप्र समाज का होली स्नेह सम्मेलन:फूलों की होली खेली और एकजुटता का संदेश दिया
नवलगढ़ : नवलगढ़ में खांडल विप्र समाज का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम शनिवार देर शाम नगरपालिका के सामने महर्षि मंगलदत्त स्मारक भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया और फूलों की होली खेली गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईजी हरिप्रसाद शर्मा थे, जबकि एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा ने अध्यक्षता की। मीरण धाम के महंत औंकारनाथ, मुक्तिनाथ, सूर्यमंदिर के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य, पालवास धाम के विक्रमनाथ, गोपेशाचार्य, विश्वनाथ, कैलाश चोटिया, विष्णुकांत रूंथला, विश्वनाथ जोशी, कृष्णगोपाल माटोलिया, मनोज सदाफल, तहसीलदार गोपाल माटोलिया और विमल गोवला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अवधेशाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि खांडल समाज की उत्पत्ति सूर्यकुंड से हुई है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने और उन्हें माता-पिता तथा बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाने पर जोर दिया। उन्होंने ये भी सलाह दी कि बच्चों के मोबाइल की हिस्ट्री चेक करना आवश्यक है, क्योंकि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से एकांतवास को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्य अतिथि हरिप्रसाद शर्मा ने समाज के लोगों को मेहनती बताते हुए युवाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माता-पिता से बच्चों पर अपनी इच्छाएं न थोपने का आग्रह किया ।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण सचिव अजय रूंथला ने दिया और समाज के बारे में जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान समाज के बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें प्रेम शर्मा और योगेश शर्मा बलारा की धमाल प्रस्तुति विशेष रही। महिलाओं ने फूलों की होली खेली। भगवान परशुराम और महर्षि मंगलदत्त के जयकारे लगाए गए। संतों, समाज की विभूतियों और प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष सुनील सामरा और प्रतिभा सोती ने किया। इस अवसर पर सांवरमल सामरा, पप्पू शर्मा, गोपाल जोशी, विश्वनाथ जोशी, दीनानाथ रूंथला, कृष्णगोपाल जोशी, गौतम खंडेलवाल, जयंती बील, सज्जन पंसारी, अजय जोशी, रमेश सुंदरिया, संजय शर्मा, अरविंद रूंथला, विजय सोती, रघुनंदन कौशलका, मनोज सदाफल, रिद्धकरण नवहाल, अशोक जोशी, विजय चोटिया, सूर्यप्रकाश पीपलवा, ओमप्रकाश जोशी, प्रकाश रूंथला, जगदीश सेवका, रमाकांत रूंथला, नथमल मिंतर, सुरेंद्र शास्त्री, गोपाल शर्मा, पप्पू शर्मा, प्रद्युमन शर्मा, रामावतार बील, प्रकाश रूंथला, सुशील डीडवानिया, पुनित बील, गौतम जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055049


