[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग की मौत पर कार्रवाई को लेकर पुलिस पर पथराव:खेतड़ी – मेहाड़ा सीआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, डंपर के कुचलने से हुई मौत के बाद ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुजुर्ग की मौत पर कार्रवाई को लेकर पुलिस पर पथराव:खेतड़ी – मेहाड़ा सीआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, डंपर के कुचलने से हुई मौत के बाद ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन

बुजुर्ग की मौत पर कार्रवाई को लेकर पुलिस पर पथराव:खेतड़ी - मेहाड़ा सीआई समेत 4 पुलिसकर्मी घायल, डंपर के कुचलने से हुई मौत के बाद ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मेहाड़ा गांव में रात करीब 9 बजे एक सड़क हादसे में ओवरलोड डंपर ने सड़क किनारे चल रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग धूड़ाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाने के सामने धरना दिया और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें दो सीआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

डीएसपी नोपाराम भाकर ने बताया – डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को पलटने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में खेतड़ी सीआई मोहनलाल, मेहाड़ा सीआई राममनोहर ठोलिया सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पथराव में मौके पर मौजूद खेतड़ी सीआई मोहनलाल सहित मेहाड़ा सीआई राममनोहर ठोलिया और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पथराव में मौके पर मौजूद खेतड़ी सीआई मोहनलाल सहित मेहाड़ा सीआई राममनोहर ठोलिया और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

समझाईश पर भी नहीं माने ग्रामीण

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहाड़ा जाटूवास निवासी धूड़ाराम (70) रात करीब नौ अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खनन क्षेत्र की ओर से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रात करीब 11 बजे सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने जब शव के पॅास्टमार्टम की बात रखी तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गए।

उग्र भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव

पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर भीड़ और उग्र हो गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस वाहन पलटने का प्रयास किया और पुलिस पर पथराव कर दिया।

पथराव में खेतड़ी सीआई मोहनलाल, मेहाड़ा सीआई राममनोहर ठोलिया और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खेतड़ी उपजिला अस्पताल की माॅर्च्यूरीमें रखवाया है।

गोशाला से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक धूड़ाराम के दो बेटे है। बड़ा बेटा नरेंद्र खेती करता है और छोटा बेटा अनिल कुमार बीएसएफ में कार्यरत हैं। मृतक गोशाला में गौसेवा करता था। हादसे के समय धुड़ाराम रात को गोशाला से वापस अपने घर जा रहा था।

थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
थाने पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान उग्र हुई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पलटने की कोशिश करते हुए पथराव कर दिया।
इस दौरान उग्र हुई भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पलटने की कोशिश करते हुए पथराव कर दिया।
इस दौरान समझाइश के बाद भी उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पलटने की कोशिश की।
इस दौरान समझाइश के बाद भी उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पलटने की कोशिश की।

Related Articles