[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लांपुवा में सड़क का शिलान्यास हुआ:1 करोड़ 25 लाख लागत से तीन महीने में पूरा हुआ निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

लांपुवा में सड़क का शिलान्यास हुआ:1 करोड़ 25 लाख लागत से तीन महीने में पूरा हुआ निर्माण

लांपुवा में सड़क का शिलान्यास हुआ:1 करोड़ 25 लाख लागत से तीन महीने में पूरा हुआ निर्माण

रींगस : लांपुवा गांव की पीरबाबा जोहड़ी में शनिवार शाम को 2500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक सुभाष मील खंडेला ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल्द ही ट्यूबवैल निर्माण करवाने का आश्वासन दिया।

विधायक सुभाष मील खंडेला ने बताया कि 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क तीन माह में पूरी हो जाएगी। क्षेत्र के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुभाष मील खंडेला ने मंत्रोच्चार के साथ सड़क का शिलान्यास करके किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत इंस्पेक्टर गोपीराम बाजिया, ग्राम पंचायत लाखनी प्रशासक महेश बाजिया, सागर बाजिया, मालाराम, सूरजाराम, देशराज, घूड़ाराम हवलदार, रक्षपाल सामरिया, जगदीश प्रसाद, कजोड़मल सहित अनेक महिलाएं व पुसष उपस्थित थे।

Related Articles