पलसाना में कार-बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल:अस्पताल में भर्ती, अखेपुरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
पलसाना में कार-बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल:अस्पताल में भर्ती, अखेपुरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
पलसाना : पलसाना के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर अखेपुरा टोल प्लाजा के पास शनिवार रात करीब आठ बजे एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलसाना निवासी पवन नागर, अशोक राठी और जितेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर पलसाना की ओर आ रहे थे। रानोली थाना क्षेत्र में अखेपुरा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए पलसाना के राजकीय अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों का कहना है कि घायलों को चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2055028


