[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्झरा धाम आश्रम में आज ऐतिहासिक कलश यात्रा, 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्झरा धाम आश्रम में आज ऐतिहासिक कलश यात्रा, 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा शुभारंभ

निर्झरा धाम आश्रम में आज ऐतिहासिक कलश यात्रा, 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का होगा शुभारंभ

उदयपुरवाटी : नीमकाथाना के नजदीक राणासर क्षेत्र स्थित निर्झरा धाम आश्रम में आज से 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू होगा। इस अवसर पर सराय से निर्झरा धाम आश्रम तक सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी से विशाल एवं ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली जाएगी।

यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया और बजरंग लाल पटेल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा सराय से प्रारंभ होकर निर्झरा धाम आश्रम पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत की जाएगी।

राणासर सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार जाखड़ ने बताया कि महायज्ञ के प्रधान कुंड पर किरोड़ीमल मोदी और छगनलाल मोदी विराजमान होंगे। यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालु दंपत्ति भी बैठेंगे, जो 8 मार्च से 16 मार्च तक विधिवत आहुतियां देंगे।

यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ सेवा समिति के सदस्य गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। साथ ही पोस्टर जारी कर श्रद्धालुओं को महायज्ञ में भाग लेने का न्योता दिया जा रहा है।

समिति के अनुसार 8 से 16 मार्च तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसादी ग्रहण करेंगे।

Related Articles