[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों से लगी आग:खेतड़ी से दमकल की सहायता से पाया काबू, पुलिस कर रही मामले की जांच

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों से लगी आग:खेतड़ी से दमकल की सहायता से पाया काबू, पुलिस कर रही मामले की जांच

बबाई कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों से लगी आग:खेतड़ी से दमकल की सहायता से पाया काबू, पुलिस कर रही मामले की जांच

बबाई : बबाई कस्बे के कलोटा रोड स्थित कब्रिस्तान में आज दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना बबाई पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही बबाई थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा और खेतड़ी दमकल विभाग को सूचित किया। खेतड़ी नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आग लगने का कारण अज्ञात बताया है। बबाई पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान कब्रिस्तान में बबाई पुलिस थाने का जाब्ता और मुस्लिम समुदाय के सदस्य मौजूद थे। इनमें इमरान मंसूरी, अलाउदीन, आमिर, अयूब इमरान तंवर सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles