[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अमरसिंहपुरा का सरकारी स्कूल भवन जर्जर:ग्रामीणों ने CM भजनलाल को पत्र लिखकर शुरू करने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अमरसिंहपुरा का सरकारी स्कूल भवन जर्जर:ग्रामीणों ने CM भजनलाल को पत्र लिखकर शुरू करने की मांग की

अमरसिंहपुरा का सरकारी स्कूल भवन जर्जर:ग्रामीणों ने CM भजनलाल को पत्र लिखकर शुरू करने की मांग की

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के अमरसिंहपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय कई वर्षों से बंद पड़ा है। इसका भवन पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है, जिससे ग्रामीणों ने इसे पुनः चालू करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की हालत इतनी खराब है कि इसके अंदर जाना भी खतरनाक है। विद्यालय परिसर में बना पानी का कुंड भी टूट चुका है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर भेजा है।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। गर्मी, बारिश और सर्दी के मौसम में बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भी जल्द से जल्द स्कूल का काम शुरू करवाने का निवेदन किया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में न तो आंगनबाड़ी केंद्र है और न ही उप स्वास्थ्य केंद्र। उनका मानना है कि यदि स्कूल दोबारा शुरू हो जाता है, तो गांव में शिक्षा के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष (झुंझुनूं) कुलदीप सिंह राठौड़, तहसील अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह राठौड़, तहसील उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़, तहसील मंत्री प्रदीप सिंह राठौड़, सूबेदार इंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मण सिंह शेखावत, हवलदार महावीर सिंह शेखावत, जगरूप सिंह शेखावत, वीर सिंह राठौड़, जगदीश सिंह शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, सुमेर सिंह शेखावत, रोहिताश सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह शेखावत, जोगेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अजीत सिंह शेखावत (तहसील अध्यक्ष बिजौली), सुनील कुमार जांगिड़ (तहसील उपाध्यक्ष दोबड़ा), दीपक शर्मा (तहसील मंत्री पिलोद), अंकित कुमार (तहसील उपाध्यक्ष पिलोद) और अमित कुमार (तहसील प्रचार मंत्री बिजौली, सूरजगढ़) सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles