[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब शाम को भी मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहरी क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब शाम को भी मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

शहरी क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब शाम को भी मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं

सीकर : जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अब शाम की पारी में भी आमजन को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि विभाग के निदेशक डॉ सुशील कुमार परमार ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक खुले रहेंगे। शीत ऋतु में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक और शाम को 4 से 6 बजे तक शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुले रहेंगे। रविवार और राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुले रहेंगे।

Related Articles