लाडो प्रोत्साहन योजना से बेटी जियांशी के सपनों को मिलेगी उड़ान
लाडो प्रोत्साहन योजना से बेटी जियांशी के सपनों को मिलेगी उड़ान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वाकांक्षी पहल ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ प्रदेश में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रही है। योजना के तहत बेटियों के जन्म पर आर्थिक प्रोत्साहन देकर उनके पालन-पोषण, शिक्षा और विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में चूरू जिले के लोहसना बड़ा निवासी राहुल कुमार और पूजा के परिवार को बेटी जियांशी के जन्म पर योजना का लाभ मिला है। इस योजना के अंतर्गत जियांशी को चरणबद्ध तरीके से कुल 1.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, जो उसके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायक होगी।
जियांशी की माता पूजा ने बताया कि उन्होंने 24 अगस्त 2025 को झुंझुनूं जिले के अलसीसर स्थित राजकीय अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद ग्राम साथिन ने उन्हें लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी। योजना के तहत 9 जनवरी 2026 को उन्हें पहली किस्त के रूप में 2500 रुपये की राशि प्राप्त हुई।
पूजा ने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी बेटी की शिक्षा और स्वास्थ्य पर करेंगी, ताकि वह अच्छी पढ़ाई कर सके और भविष्य में अपने सपनों को साकार कर सके। उनका कहना है कि सरकार की इस पहल से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से अब वे अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त हैं। उनके अनुसार यह योजना आर्थिक सहयोग के साथ-साथ समाज में “बेटी है तो भविष्य है” जैसी सकारात्मक सोच को भी मजबूत कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052329
