तिलक शृंगार के बाद बाबा खाटूश्यामजी के पट खुले:4 मार्च की रात को हुए थे बंद, शाम को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
तिलक शृंगार के बाद बाबा खाटूश्यामजी के पट खुले:4 मार्च की रात को हुए थे बंद, शाम को श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर जिले में विश्वविख्यात बाबा श्याम के तिलक शृंगार के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पट बंद होने के बावजूद गुरुवार सुबह से मंदिर के 75 फीट एंट्री गेट पर श्याम भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पूरा परिसर जयकारों से गूंजता रहा। पट बंद होने के दौरान श्रद्धालुओं ने तोरण द्वार पर सेल्फी खिंचवाई। पट खुलते ही बाबा श्याम के नए शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्याम भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए।
तिलक शृंगार के विशेष दर्शनों के लिए दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने शाम 5 बजे तक इंतजार किया। जैसे ही पट खुले, भक्त दौड़ते हुए श्याम बाबा की चौखट पर पहुंचे। रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा श्याम के दर्शन कर मन्नतें मांगी। तिलक शृंगार के चलते बुधवार रात को 10 बजे मंदिर के पट बंद किए गए थे। विशेष शृंगार के कारण गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर के बाहर कतारों में खड़े नजर आए। दिनभर दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा।
इससे पहले 3 मार्च को चंद्रग्रहण और 5 मार्च को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक शृंगार के कारण मंदिर के पट बंद रहे। 2 मार्च की रात शयन आरती के बाद पट बंद हो गए थे, जो 4 मार्च को सुबह मंगला आरती के समय खुले थे।
बाबा श्याम की सेवा पूजा की गई
भीड़ को देखते हुए श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- 4 मार्च को श्याम भक्तों ने पूरे दिन बाबा श्याम के दर्शन किए। इसके बाद 4 मार्च को रात 10 बजे से गुरुवार शाम 5 बजे तक बाबा श्याम मंदिर के पट बंद रहे। विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम भव्य रूप से किया गया। शाम 5 बजे के बाद बाबा श्याम के नियमित दर्शन शुरू हो गए हैं।
पहले देखें PHOTOS




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052407

