[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सजग लाड़ो अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन, बालिका जन्मोत्सव मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सजग लाड़ो अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन, बालिका जन्मोत्सव मनाया

सजग लाड़ो अभियान के तहत नारी चौपाल का आयोजन, बालिका जन्मोत्सव मनाया

सीकर : महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं के संरक्षण के उद्देश्य से महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘सजग लाड़ो अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को खंडेला ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौमूं पुरोहितान में नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चौमूं पुरोहितान की प्रशासक एवं सरपंच सुशीला देवी, ग्राम विकास अधिकारी अभिलाषा बाजिया, पटवारी सत्यनारायण मीणा, एएनएम सुशीला कुमारी, साथिन सुनीता सहित ग्राम पंचायत के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र कुमार चौधरी ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से इनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान साथिन सुनीता ने महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, उड़ान योजना, बाल विवाह निषेध अधिनियम तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं सरकारी सेवाओं और हेल्पलाइन का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।

प्रशासक सुशीला देवी ने महिलाओं को डिजिटल युग में सोशल मीडिया के सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञानवर्धन, जानकारी प्राप्त करने और समाज के विकासात्मक कार्यों में सहभागिता के लिए करने की सलाह दी।

ग्राम विकास अधिकारी अभिलाषा बाजिया ने महिलाओं को स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने और सामाजिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के उद्देश्य से बालिका जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया तथा अतिथियों द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकथाम एवं बालिका संरक्षण की शपथ ली और समाज से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने तथा बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles