नवविवाहित दंपती ने बुगाला गोशाला को 1 लाख रुपए दिए:गौवंश के चारे, चिकित्सा और सुविधाओं के लिए सहयोग, समाज को संदेश
नवविवाहित दंपती ने बुगाला गोशाला को 1 लाख रुपए दिए:गौवंश के चारे, चिकित्सा और सुविधाओं के लिए सहयोग, समाज को संदेश
कोलसिया : बुगाला गांव में विजयपाल बेटा सरदारा राम बुगालिया के बेटे अभिषेक और उनकी पत्नी सिमरन ने बुगाला स्थित गोशाला समिति को 1 लाख रुपए का सहयोग दिया है। यह राशि गौवंश के चारे, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए समर्पित की गई है।
गोशाला समिति के पदाधिकारियों कैप्टन महेश बुगालिया और विजयपाल सिंह ने बताया कि दान की गई इस राशि का उपयोग गोशाला में रह रहे गौवंश के लिए हरे चारे, दवाइयों और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था में किया जाएगा। वर्तमान में गोशाला में बड़ी संख्या में निराश्रित और बीमार गौवंश की सेवा की जा रही है।
समिति सदस्यों ने अभिषेक और सिमरन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का गौसेवा में आगे आना प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी बताया कि गौवंश की सेवा के लिए समाज के निरंतर सहयोग की आवश्यकता रहती है।
ग्रामीणों ने भी दंपती के इस कदम की सराहना की और अन्य लोगों से भी गोशाला के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया, लेखाकार महेंद्र बुगालिया, हरिराम जांगिड़, नन्दकिशोर स्वामी, महिपाल कुमावत और महेंद्र कुमार बुगालिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2052148


