सुलताना अहिरान में बाबा रूपादास मेले का आयोजन:दर्शन कर खुशहाली की कामना की, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
सुलताना अहिरान में बाबा रूपादास मेले का आयोजन:दर्शन कर खुशहाली की कामना की, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के सुलताना अहिरान स्थित बाबा रूपादास मंदिर प्रांगण में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी द्वारा कुश्ती दंगल का भी आयोजन हुआ।
दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस क्षेत्र के अनेक युवा पहलवान सरकारी सेवाओं जैसे फौज, पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ में कार्यरत होकर देश सेवा कर रहे हैं। मेले में हजारों दर्शकों ने पहलवानों को घी, बादाम और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मेले भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं
कार्यक्रम के दौरान प्रधान हरिकृष्ण यादव ने कहा कि लोकदेवताओं के वार्षिक मेले भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे मेले युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। पंचायत समिति बुहाना के प्रधान हरिकिशन ने भी पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
वार्षिक मेले में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के मंदिर में माथा टेककर खुशहाली की कामना की। मान्यता के अनुसार, पशुओं के दुधारू होने पर बाबा के मंदिर में दही का भोग लगाया जाता है। पुहानिया, सावलोद, कलाकारी, पालोता, श्यामपुरा, मैनाना सहित आसपास के गांवों से हजारों महिला-पुरुषों ने बाबा के वार्षिकोत्सव पर मंदिर में धोक लगाई।
ये रहे मौजूद
मेला कमेटी ने प्रसाद वितरण की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए। इस अवसर पर सिंघाना पालिका चेयरमैन विजय कुमार पांडे, भरत बोहरा, अशोक कुमार, पवन सिंह, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, जयपाल सिंह, राजेश कुमार, रामस्वरूप, सुशील कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2052221