[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पानी का संकट, विभाग पर लापरवाही का आरोप:रालोद प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पानी का संकट, विभाग पर लापरवाही का आरोप:रालोद प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी

चिड़ावा में पानी का संकट, विभाग पर लापरवाही का आरोप:रालोद प्रदेश सचिव ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी दी

चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और जलदाय विभाग की कथित अनियमितताओं के खिलाफ स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय लोकदल (राजस्थान) के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह राव ने जिला कलेक्टर झुंझुनू के नाम उपखंड अधिकारी (एसडीएम) चिड़ावा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार रामकुमार पुनिया को दिया गया।

पानी की टंकी समय पर नहीं भर रही

ज्ञापन में बताया गया है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत लगातार बढ़ रही है। राव ने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण पानी की टंकी समय पर नहीं भर पा रही है। नगर पालिका की टंकी भरने के लिए कम से कम पांच ट्यूबवेल की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल दो ही संचालित हो रहे हैं, जिससे पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि पानी का समान वितरण नहीं होने से चौधरी कॉलोनी और चुंगी क्षेत्र सहित कई वार्डों में नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस स्थिति से आमजन, विशेषकर महिलाएं और बुजुर्ग, परेशान हैं।

आंदोलन की चेतावनी दी

प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह राव ने प्रशासन से मांग की है कि जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली की तुरंत जांच कराई जाए। उन्होंने पेयजल वितरण को सुचारू और न्यायसंगत बनाने तथा पुरानी जर्जर पाइपलाइनों की मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील की। राव ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को विवश होंगे।

Related Articles