रंगों के संग गूंजा भाईचारे का संदेश : श्री कृष्ण गौशाला लीखवा में हर्षोल्लास से मनाया गया होली स्नेह मिलन
रंगों के संग गूंजा भाईचारे का संदेश : श्री कृष्ण गौशाला लीखवा में हर्षोल्लास से मनाया गया होली स्नेह मिलन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : श्री कृष्ण गौशाला लीखवा में बुधवार 4 मार्च को होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों युवाओं एवं बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता और प्रेम का परिचय दिया। गौशाला परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और खुशियों की मुस्कान से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए आपसी भाईचारे सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा। गौशाला प्रांगण में जलपान की विशेष व्यवस्था की गई, वहीं उपस्थित लोगों ने गौसेवा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा भाव का परिचय दिया।
श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का पावन अवसर है। यह पर्व हमें प्रेम अपनत्व क्षमा और सौहार्द की भावना से समाज को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि समाज की सच्ची प्रगति आपसी सहयोग सेवा और संस्कारों से ही संभव है। होली का यह पर्व हमें सकारात्मक सोच एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने गांव और समाज को सौहार्द एकता और सद्भाव का आदर्श बनाएंगे।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महिपाल सिंह भाम्बू, आजाद सिंह ढाका, पूर्व सरपंच सुरेश सैन, जयसिंह नारनोलिया उपचेयरमैन, राकेश सांगवान पूर्व उपसरपंच, देवेंद्र सिंह ढाका, मामन सिंह शेखावत, भंवर सिंह शेखावत, राजपाल वर्मा नरेश सिंह टेकनेत, जयवीर सिंह बांगड़वा अजय मावर डॉ संदीप भाम्बू ललित सैन प्रवीण व्यास सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051192


