धूलंडी पर श्याम बाबा का हुआ भव्य एवं अलौकिक विशेष श्रृंगार
धूलंडी पर श्याम बाबा का हुआ भव्य एवं अलौकिक विशेष श्रृंगार
मंड्रेला : धूलंडी के पावन अवसर पर क़स्बे के पिलानी रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर मंड्रेला में श्री श्याम बाबा का भव्य एवं मनमोहक विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा और पूरा वातावरण जय श्री श्याम के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। धूलंडी के उपलक्ष्य में बाबा का आकर्षक फूलों से श्रृंगार किया गया। गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा एवं रंग-बिरंगे ताजे पुष्पों से सुसज्जित दरबार देखते ही बन रहा था। बाबा के शीश पर सुंदर मुकुट, मोर पंखों की छटा और चांदी के आभूषणों से अलंकृत स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशेष रूप से होली के रंगों की आभा से सुसज्जित बाबा का दिव्य स्वरूप भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए तो युवाओं ने भी भजनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051185


