बलौदा-ठोठी रोड पर फिर हादसा, युवक घायल:तेज रफ्तार में थी कार, सड़क पर उखड़े हिस्सों के कारण बेकाबू हुई
बलौदा-ठोठी रोड पर फिर हादसा, युवक घायल:तेज रफ्तार में थी कार, सड़क पर उखड़े हिस्सों के कारण बेकाबू हुई
सूरजगढ़ : झुंझुनूं के बलौदा-ठोठी मार्ग पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में सतनाली निवासी एक युवक घायल हो गया। उसे ग्रामीणों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन सड़क पर फैले कंकरीट (रोड़ी-पत्थर) और उखड़े हिस्सों के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके कारण जगह-जगह कंकरीट बिखरा हुआ है और सड़क समतल नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की इस खराब स्थिति के कारण आए दिन वाहन चालक फिसल रहे हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क से मलबा हटाकर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि भविष्य में बड़े हादसों से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051046


