[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिसकर्मियों ने डीएसपी-एसएचओ को कंधों पर बैठाकर किया डांस:लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी में होली गीतों पर झूमे जवान, गलियों में रंगों में सरोबार नजर आए लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

पुलिसकर्मियों ने डीएसपी-एसएचओ को कंधों पर बैठाकर किया डांस:लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी में होली गीतों पर झूमे जवान, गलियों में रंगों में सरोबार नजर आए लोग

पुलिसकर्मियों ने डीएसपी-एसएचओ को कंधों पर बैठाकर किया डांस:लक्ष्मणगढ़ पुलिस चौकी में होली गीतों पर झूमे जवान, गलियों में रंगों में सरोबार नजर आए लोग

लक्ष्मणगढ़ : राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में स्थित पुलिस चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों ने उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान जवानों ने पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और थानाधिकारी (एसएचओ) को कंधों पर बैठाकर जमकर नृत्य किया। रंग-गुलाल से सराबोर पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर पारंपरिक फाग गीतों पर थिरकते नजर आए। पूरे परिसर में भाईचारे और उत्सव का संदेश गूंजता रहा।

अधिकारियों और जवानों ने दी शुभकामनाएं

होली मिलन के दौरान अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। साथ ही नगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया। देर तक पुलिस परिसर में रंग, उमंग और उल्लास का माहौल बना रहा।

नगर में रंगों का पर्व परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण कई स्थानों पर लोगों ने रंग खेलने से परहेज किया, जिससे धुलंडी का उत्साह कुछ कम नजर आया। इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों में युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते और होली गीतों पर झूमते दिखाई दीं।

गली-मोहल्लों में रंगों की बौछार

बुधवार को सुबह से ही गली-मोहल्लों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंगों में सराबोर नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। दिनभर नगर में रंगों की बौछार और उत्सव का माहौल बना रहा।

इससे पहले सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे शुभ मुहूर्त में विभिन्न मोहल्लों में होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने होलिका की परिक्रमा कर मंगल गीत गाए।

Related Articles