सादलुपर में गागड़वास की रोही में बाड़े में लगी आग:छप्पर और घरेलू सामान जलकर राख, 50 हजार रुपए की नगदी जली
सादलुपर में गागड़वास की रोही में बाड़े में लगी आग:छप्पर और घरेलू सामान जलकर राख, 50 हजार रुपए की नगदी जली
सादुलपुर : सादुलपुर के गागड़वास गांव की रोही में बुधवार को भेड़ों के बाड़े में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक किसान का छप्पर, घरेलू सामान और करीब 50 हजार रुपए की नगदी जलकर राख हो गई।
खेत पर बना रखी थी ढाणी
जानकारी के अनुसार, गागड़वास निवासी सोमवीर पुत्र रिछपाल पिछले लगभग 10 वर्षों से अपने खेत में ढाणी बनाकर रहते हैं। बुधवार को वह ढाणी में चाय पीने के बाद पास के खेत में सिरसम काटने गए थे।
छप्पर जलकर राख
इसी दौरान पीछे से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि भेड़ों का बाड़ा और पास में बना छप्पर पूरी तरह जल गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
सामान, कपड़े और नगदी जली
आग से किसान का खाने-पीने का सामान, कपड़े, अनाज और 50 हजार रुपए की नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस घटना से किसान परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051025


