फिलिंग स्टेशन पर खड़े ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी:सीसीटीवी में नजर आए चोर, ड्राइवर सुबह आया तो फर्श पर बिखरा मिला तेल
फिलिंग स्टेशन पर खड़े ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी:सीसीटीवी में नजर आए चोर, ड्राइवर सुबह आया तो फर्श पर बिखरा मिला तेल
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में फिलिंग स्टेशन पर खड़े ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दो-तीन चोर रिकॉर्ड हुए हैं। जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीकर के कटराथल निवासी गीगराज ने दादिया पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनका लड़का परसाराम नवलगढ़ में श्री सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट भरकर अपना 22 टायर वाला ट्रक लेकर बूंदी के लिए रवाना हुआ। रास्ते में परसाराम को ट्रक चलाते वक्त थोड़ी थकान महसूस हुई तो उसने कटराथल में गोदारा फिलिंग स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे के सामने अपने ट्रक को खड़ा कर दिया। इसके बाद वह घर आकर खाना खाकर सो गया।

सुबह जब 9 बजे परसाराम फिलिंग स्टेशन पर गया तो वहां उसने देखा कि तेल की टंकी का ढक्कन टूटा हुआ है और नीचे फर्श पर डीजल बिखरा हुआ है।इसके बाद फिलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। तो पता चला कि रात को अंधेरे में दो-तीन लोग हाथ में ड्रम और पाइप लेकर टंकी से डीजल निकाल रहे हैं।
हालांकि फुटेज में चोरों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रही क्योंकि अंधेरा काफी ज्यादा था। अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। चोरों ने हजारों रुपए का डीजल चोरी किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050775

