टीबा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, कारोली टीम बनी विजेता
18 टीमों ने लिया भाग, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा
शिमला : अवाना स्पोर्ट क्लब की ओर से टीबा के खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 18 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को बेहद आकर्षक और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहला सेमीफाइनल मुकाबला कारौली और नारनौल के बीच खेला गया, जिसमें कारौली की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल छिलरों और धानोता के बीच हुआ, जिसमें छिलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला कारौली और छिलरों के बीच खेला गया, जिसमें कारोली की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईना ए शेखावाटी समाचार पत्र के चीफ एडिटर डॉ रामानंद शर्मा शिमला थे विशिष्ट अतिथि डॉ आचार्य अभिमन्यु पाराशर ज्योतिष आचार्य थे समारोह की अध्यक्षता मायाराम अवाना कोच ने की।

विजेता टीम को श्री ख्याली राम नागरमल इंदौरिया सेवा समिति टीबा बसई के संस्थापक डॉ बृजमोहन शर्मा इंदौरिया टीबा बसई हाल प्रवासी हैदराबाद द्वारा 7100 रुपये नकद, ट्रॉफी एवं विजेता व उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। उपविजेता टीम को 3100 रुपये नकद, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ रामानंद शर्मा ने कहा कि मायाराम अवाना टीबा में वॉलीबॉल प्रतियोगिता दूसरी बार करवाई है तथा उन्होंने पूरी ईमानदारी से सभी मैच आयोजित करवाए हैं जिसके लिए उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।मायाराम अवाना ने कहा कि मेरा एक ही उद्देश्य रहता है कि खेल-खेल की भावना से खेले जाएं इसमें किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होवे प्रोग्राम के अवसर पर टीम के रेफरी कोच सुनील कुमार को भी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दीपक, सचिन, प्रदीप, रामावतार, कैप्टन प्रदीप फौजी, विक्रम नागा, शीशराम लाइनमैन, ओमवीर, प्रदीप, पहलवान अमन अवाना, जिगर, गोलू, नितिन, नवदीप, मोनू, कुक्कू, संदीप, राजा सहित सैकड़ों खिलाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और उत्साह का माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2050215

