[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में ऐतिहासिक गेर जुलूस निकला:चंग की थाप पर नाचे लोग, जमकर उड़ाया गुलाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में ऐतिहासिक गेर जुलूस निकला:चंग की थाप पर नाचे लोग, जमकर उड़ाया गुलाल

नवलगढ़ में ऐतिहासिक गेर जुलूस निकला:चंग की थाप पर नाचे लोग, जमकर उड़ाया गुलाल

नवलगढ़ : नवलगढ़ कस्बे में ऐतिहासिक गेर जुलूस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गया। यह जुलूस निर्धारित समय दोपहर 12:40 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। गेर जुलूस सुबह करीब 8:30 बजे चूणा चौक से शुरू हुआ। यह पोदार गेट, मिंतर चौक, नाहरसिंह पार्क, नानसा गेट और पुरानी नगरपालिका के सामने से होते हुए मरकज मस्जिद के पास संपन्न हुआ। पूरे मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पारंपरिक उत्साह के साथ धुलंडी का पर्व मनाया।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रहे तैनात

जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आरएसी सहित 800 से अधिक पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया गया था। एहतियातन संवेदनशील मार्गों को प्रशासन द्वारा ढका गया था। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन ने दोपहर 12:40 बजे तक अंतिम टुकड़ी को मस्जिद से आगे निकाल दिया।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने नवलगढ़ में मौजूद रहकर कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। उन्होंने गेर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग के लिए आमजन का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्रसिंह राजावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीरसिंह शेखावत और सीआई अजयसिंह भी मौजूद थे। इनके अलावा, समाजसेवी कैलाश चोटिया, मनु स्वामी, राजेश कटेवा, सुनील सामरा, कैलाश जांगिड़, सवाईसिंह डूमरा और सुरेंद्र दूधवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles