पोसाना में बाइक-पिकअप भिड़ंत में युवक की मौत:टोल के पास हुआ हादसा, दो युवक हिरासत में लिए; पिकअप ड्राइवर फरार
पोसाना में बाइक-पिकअप भिड़ंत में युवक की मौत:टोल के पास हुआ हादसा, दो युवक हिरासत में लिए; पिकअप ड्राइवर फरार
जाखल : मंगलवार को पोसाना टोल टैक्स के पास बाइक और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सुरेंद्र स्वामी पुत्र जगदीश स्वामी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुरेंद्र स्वामी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागौड़जी ले जाया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन में सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप गाड़ी में टाइल्स में उपयोग होने वाला केमिकल भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गुढ़ा थाने पहुंचा दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सुरेंद्र स्वामी के पिता का तीन महीने पहले ही निधन हुआ था। सुरेंद्र पर ही घर की आजीविका की जिम्मेदारी थी। उसके एक भाई और एक बहन है। जो अभी अविवाहित हैं। इस हादसे से होली के त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। गुढ़ागौड़जी अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।
पुलिस ने सुरेंद्र स्वामी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050118


