मोरों का शिकार: दो आरोपी गिरफ्तार:नेछवा की चैनदास ढाणी में बावरिया समाज के युवकों ने किया शिकार
मोरों का शिकार: दो आरोपी गिरफ्तार:नेछवा की चैनदास ढाणी में बावरिया समाज के युवकों ने किया शिकार
नेछवा : नेछवा कस्बे की चैनदास की ढाणी में राष्ट्रीय पक्षी मोरों का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार देर रात वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुभाष पुत्र रामपाल (निवासी सेवढ़ बड़ी) और पेमाराम पुत्र लिछमण (निवासी गनेड़ी) को पकड़ा। यह घटना 3 मार्च 2026 की रात को सामने आई।
ग्रामीणों के अनुसार, होली दहन के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तब उन्हें मोरों के शिकार की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक डेरे में आधे जले हुए मोर देखे। इसके बाद उन्होंने तत्काल 3 मार्च 2026 को रात करीब 2:15 बजे वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ की क्षेत्रीय वन अधिकारी दुर्गा हुड्डा ने अपने स्टाफ सहायक वनपाल सुशील शर्मा, वनरक्षक सुमित्रा, वनरक्षक प्रहलाद और तकनीशियन बनाराम के साथ चैनदास की ढाणी रोही स्कूल के पास मौके पर पहुंचीं। वहां लगभग 50 ग्रामीण एक डेरे में एकत्रित थे। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध लोग डेरे से फरार हो गए।
वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मृत मोरों का पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वन विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर एक कड़ा संदेश गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050116


