[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर विधायक बुडानिया ने की होली पर रामा श्यामा:व्यापारियों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तारानगर विधायक बुडानिया ने की होली पर रामा श्यामा:व्यापारियों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

तारानगर विधायक बुडानिया ने की होली पर रामा श्यामा:व्यापारियों और ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

चूरू : चूरू के तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने होली पर्व के अवसर पर सोमवार दोपहर बाजार में व्यापारियों और ग्रामीणों से रामा श्यामा की। उन्होंने प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

विधायक बुडानिया अंबेडकर सर्किल से कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रामा श्यामा के लिए निकले। शहर में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। अंबेडकर सर्किल से गढ़ चौराहा तक हुई इस रामा श्यामा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक बुडानिया ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि यह त्योहार सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने चूरू जिले को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया।

बुडानिया ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि तारानगर के विकास के लिए अनेक कार्य करवाए जा रहे हैं और इसमें कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने तारानगर की जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर कृष्ण सहारण, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सहारण, कांग्रेस युवा नेता हर्ष लांबा, मोहरसिंह, हरिसिंह बेनीवाल, वेदप्रकाश सहारण, जयनारायण सहारण सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles