भोपालगढ़ किले के रास्ते पर गेट लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने 9 मार्च को खेतड़ी बंद रखने का निर्णय लिया
भोपालगढ़ किले के रास्ते पर गेट लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने 9 मार्च को खेतड़ी बंद रखने का निर्णय लिया
खेतड़ी : खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा भोपालगढ़ फोर्ट पर जाने वाले रास्ते पर गेट लगाकर अवरोध पैदा करने के विरोध में शहर के लोगों और व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 9 मार्च को खेतड़ी बंद रखने का निर्णय लिया गया।
आवाजाही के लिए हमेशा खुला रहे रास्ता
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए हमेशा खुला रहना चाहिए। उन्होंने मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करने को जनहित के खिलाफ बताया।वक्ताओं ने खेतड़ी कस्बे के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला, जो रियासतकालीन समय से विश्व प्रसिद्ध रहा है। रियासतकालीन समय में खेतड़ी में अनेक भवनों, महलों और किलों का निर्माण करवाया गया था। भोपालगढ़ किला भी ऐतिहासिक रूप से उसी काल में सामरिक और रिहायशी निवास के लिए उपयोग किया जाता था।
यह भी बताया गया कि भोपालगढ़ ग्राम में आज भी लोग निवास करते हैं। खेतड़ी की राजसी संपत्ति के स्वामित्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इसके बावजूद, ट्रस्ट के लोगों ने कथित तौर पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाने को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
ये रहे मौजूद
बैठक में महेंद्र पारीक, गजेंद्र पारीक, विजेश शाह, गोकलचंद सैनी, राजेश सांखला, सुधीर गुप्ता, विद्याधर सैनी, नवल किशोर पारीक, सीताराम वर्मा, बंटी शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049251


