[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुत्तों ने निकाला दफ्न कंकाल, लड़की का होने की आशंका:कान में बालियां, पुलिस बोली- DNA टेस्ट कराएंगे; गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालेंगे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुत्तों ने निकाला दफ्न कंकाल, लड़की का होने की आशंका:कान में बालियां, पुलिस बोली- DNA टेस्ट कराएंगे; गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालेंगे

कुत्तों ने निकाला दफ्न कंकाल, लड़की का होने की आशंका:कान में बालियां, पुलिस बोली- DNA टेस्ट कराएंगे; गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगालेंगे

झुंझुनूं : झुंझुनूं में नदी एरिया में मिट्‌टी में दफ्न कंकाल को कुत्तों ने खोदकर बाहर निकाल लिया। कंकाल पर ग्रामीण की नजर पड़ी तो भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई। कानों में बालियां मिलने के कारण कंकाल लड़की का माना जा रहा है। पुलिस अब शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट कराएगी। फिलहाल जिले में दर्ज गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मामला जिले के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में नाटास नदी क्षेत्र का है।

मौके पर जुटी भीड़..

सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई
सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई

पुलिस बोली- शिनाख्त के लिए DNA टेस्ट कराएंगे

गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया- पुलिस ने कंकाल के अवशेष को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया है। FSL की रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। कंकाल की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल और अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों का सहारा लिया जा रहा है।

सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाने के एएसआई (ASI) जगदीश प्रसाद मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया। जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

पहली नजर में कंकाल एक से दो महीने पुराना लग रहा है। कंकाल के कान में बालियां पाई गई हैं, जिसके आधार पर यह शक जताया जा रहा है कि यह किसी युवती का हो सकता है।

2 महीने में दर्ज गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रहे

पुलिस आसपास के थानों और जिलों में पिछले एक-दो महीनों में दर्ज हुई युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या युवती की हत्या कर शव को यहां दबाया गया था।

झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में नाटास नदी का वो एरिया जहां कंकाल मिला।
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थाना इलाके में नाटास नदी का वो एरिया जहां कंकाल मिला।

Related Articles