खेतड़ी में प्रजापति समाज की बैठक:8 मार्च को जयपुर में महारैली, भागीदारी का आह्लान
खेतड़ी में प्रजापति समाज की बैठक:8 मार्च को जयपुर में महारैली, भागीदारी का आह्लान
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के दक्ष प्रजापति छात्रावास में सोमवार को प्रगतिशील प्रजापति समाज की बैठक आयोजित की गई। समाज के जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 8 मार्च को जयपुर में होने वाली समाज की महारैली में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
समाज की कुरीतियों को दूर करने पर जोर
जिलाध्यक्ष अशोक कुमावत ने समाज को एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में कई कुरीतियां फैली हुई हैं, जिनके खिलाफ लड़ना आवश्यक है ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।
नशे से दूर रहने का आह्लान
कुमावत ने युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि आज के समय में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं, जो समाज के लिए हानिकारक है। ऐसे में युवाओं को संस्कारित बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि समाज के विकास की गति में प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए। प्रतिभावान युवाओं को प्रोत्साहित करना भी समाज की जिम्मेदारी है।
सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
बैठक में सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की गई, जिसमें कुरीतियों को दूर करने और समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान समाज हित में होने वाली महारैली में शामिल होने के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर नत्थुराम, गजानंद कुमावत, सुभाषचंद्र, शिवप्रसाद, राजेश कुमार, धुकलराम, भताराम, मोहनलाल, राजेंद्र, गोपाल दादरवाल, महेश कुमार, शंकरलाल, दिनेश कुमार, चंद्रकांत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049248


