[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में कार और बाइक की टक्कर:तीन युवक गंभीर घायल सीकर रेफर, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में कार और बाइक की टक्कर:तीन युवक गंभीर घायल सीकर रेफर, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पलसाना में कार और बाइक की टक्कर:तीन युवक गंभीर घायल सीकर रेफर, बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पलसाना : पलसाना के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर अखेपुरा क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पलसाना के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पलसाना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीकर रेफर कर दिया।

घायलों की पहचान मानसिंह (24) पुत्र झाबर, राकेश (30) पुत्र मूलचंद और कमलेश (26) के रूप में हुई है। बताया गया है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सड़क किनारे रुक गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। इस मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles