[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 7वीं कक्षा के स्टूडेंट ने हॉस्टल में किया-सुसाइड:मां मिलने के बाद खाटूश्यामजी दर्शन करने गई थी; घर का इकलौता बेटा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 7वीं कक्षा के स्टूडेंट ने हॉस्टल में किया-सुसाइड:मां मिलने के बाद खाटूश्यामजी दर्शन करने गई थी; घर का इकलौता बेटा था

सीकर में 7वीं कक्षा के स्टूडेंट ने हॉस्टल में किया-सुसाइड:मां मिलने के बाद खाटूश्यामजी दर्शन करने गई थी; घर का इकलौता बेटा था

सीकर : सीकर में हॉस्टल में रहने वाले 13 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट ने बेल्ट से फंदा बनाया। वहीं परिवार ने संदिग्ध स्थिति में मौत की आशंका जताई है। पुलिस शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है।

सीकर के सदर थाना इलाके में प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले स्टूडेंट ने रविवार को आत्महत्या की। वह पिछले साल सीकर में 7वीं कक्षा में पढ़ने आया था। यहां सदर थाना इलाके में स्थित एक स्कूल में रहकर वह पढ़ाई कर रहा था। वह स्कूल के ही हॉस्टल में रहता था।

उसकी मां रविवार को उससे मिलने आई थी। दोपहर में स्टूडेंट की मां खाटूश्यामजी चली गई। इसके बाद रात करीब 7 से 8 बजे स्टूडेंट ने कमरे में खिड़की से बेल्ट लटकाया और फिर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता खेती करते हैं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

कमरे में अन्य स्टूडेंट्स खाना खाने गए थे

कमरे में अन्य स्टूडेंट भी रहते हैं, लेकिन घटना के समय वे खाना खाने के लिए मैस गए थे। जब वे लोग वापस आए तो स्टूडेंट के सुसाइड का पता चला। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्टूडेंट के शव को नीचे उतार लिया गया था। वहीं मृतक स्टूडेंट के परिजनों को भी सूचना दी गई। परिजन सोमवार को सीकर पहुंचे। यहां उनकी मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

परिजनों ने जताई संदिग्ध स्थिति में मौत की आशंका

परिजनों ने सोमवार को घटनास्थल जाकर देखा। उन्होंने संदिग्ध स्थिति में मौत की आशंका जताई है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके मामले को इन्वेस्टिगेट करेगी।

Related Articles