[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणासर में स्थित निर्झरा धाम आश्रम पर हुई विशाल धर्म सभा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राणासर में स्थित निर्झरा धाम आश्रम पर हुई विशाल धर्म सभा

8 मार्च से शुरू होगा 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, उपखंड क्षेत्र में राणासर के निर्झरा धाम आश्रम पर 8 मार्च से 108 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू होगा। महायज्ञ की तैयारियों को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में विशाल धर्म सभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा अवध बिहारी दास महाराज के सानिध्य में बाबूलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं। राजकुमार जाखड़ सरपंच प्रतिनिधि राणासर, पूर्व सरपंच श्रीलाल यादव, बजरंगलाल शर्मा, छगनलाल मोदी, डॉ.रामकुमार सिराधना, कैप्टन रामनिवास ताखर सहित कई वक्ताओं ने धर्म सभा में विचार व्यक्त किये।

धर्म सभा में मुखराम गुर्जर, नेतराम यादव को जल समिति, संजय शास्त्री को मंच संचालन, चंद्रशेखर गुर्जर व अजय जाखड़ की टीम को यज्ञशाला व्यवस्था, विकास गुर्जर की टीम को अनुशासन समिति, सहीराम भगत को सफाई व्यवस्था, यज्ञ भंडारे में पंगत व्यवस्था सुनील गहन, विकास सांई, दीपेंद्र सांई, धर्मेंद्र सांई को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान लक्ष्मण सिंह कुड़ी पचलंगी, श्रीलाल यादव पूर्व सरपंच पचलंगी, महेंद्र सिंह तेतरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles