श्री मदन गौशाला में 10 लाख की लागत से बने गो आवास का उद्घाटन
75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ गो पूजन, खेतान परिवार का सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
लोसल : कस्बे में संचालित श्री मदन गौशाला के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष गो पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ नव-निर्मित गो आवास का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवक स्व. गुलाबचंद तारा देवी खेतान की स्मृति में उनके परिवार द्वारा लगभग 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित गो आवास का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित जनों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
गौशाला परिवार की ओर से भामाशाह गो सेवक खेतान परिवार का अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना से जुड़ी है और समाज के सहयोग से ही ऐसे पुनीत कार्य संभव हो पाते हैं।
समारोह के समापन पर गौशाला अध्यक्ष महावीर पंसारी ने कार्यक्रम में पधारे सभी गो सेवकों, दानदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला के विकास में समाज की भागीदारी प्रेरणादायक है और भविष्य में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2048442


